रणथंभौर में सिर्फ तीन बाहरी जोन में हो रहा पर्यटन, वाहन डायवर्ट

Update: 2023-09-05 12:09 GMT
सवाई माधोपुर। सवाईमाधोपुर रणथम्भौर के बाहरी जोन(छह से दस) में आमतौर पर वर्षाकाल के दौरान भी पर्यटन गतिविधियां जारी रहती है। लेकिन इस बार रणथम्भौर के पांच में से दो बाहरी जोनों में पर्यटन गतिविधियां बंद है। इसका कारण जोनों के पर्यटन रास्ते क्षतिग्रस्त होना बताया जा रहा है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जोन सात और जोन नौ में रास्ते क्षतिग्रस्त है। ऐसे में हादसे की आशंका को देखते हुए वन विभाग की ओर से एतिहात के तौर पर दोनों जोनों में पर्यटन गतिविधियां बंद कर रखी है। हालांकि वन विभाग की ओर से रास्तों की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है।
इससे पहले गत पर्यटन सत्र के दौरान भी जोन सात में खुरंजे के क्षतिगस्त होने के कारण जोन सात के खुरंजा क्षेत्र में पर्यटन गतिविधि पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। करीब पांच माह बीत जाने के बाद भी अब तक वन विभाग की ओर से खुरंजे की मरम्मत का कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। साथ ही जोन सात में पर्यटन अब तक शुरू नहीं हो पाया है। जोन सात व नौ में पर्यटन गतिविधियां बंद होने के कारण प्रतिदिन पार्क भ्रमण पर जाने वाले जोन सात व नौ के पर्यटकों को अन्य बाहरी जोनों में भ्रमण के लिए डायवर्ट किया जा रहा है। वनाधिकारियों ने बताया कि जोन नौ पर भ्रमण पर जाने वाले पर्यटन वाहनों को जहां जोन दस में भेजा जा रहा है। वहीं जोन सात के पर्यटकों को जोन छह में डायवर्ट किया जा रहा है।
Tags:    

Similar News

-->