कल है विश्व महासागर दिवस, जानिए जीवन के लिए कितने जरूरी हैं महासागर और कैसे बढ़ रहा संकट

8 जून को विश्व महासागर दिवस यानी world Ocean day मनाया जाता है.

Update: 2021-06-07 09:21 GMT

8 जून को विश्व महासागर दिवस यानी world Ocean day मनाया जाता है. हम आपको महासागरों से जुड़े कुछ ऐसे तथ्यों के बारे में बताएंगे जिनका मानव जिंदगी पर बड़ा असर पड़ता है. अभी तक हम महासागरों को उनमें उठने वाले तूफानों तक ही जानते हैं लेकिन महासागरो से कई अहम तथ्य जुड़े हैं जिनका हमारे जीवन से संबंध है.

महासागरो में मौजूद अहम चीजें
महासागरो में पेड़ पौधों, कई प्रजाति के जानवर और अहम आर्गेनिज्म का भंडार है, वैज्ञानिको की रिसर्च के मुताबिक ये धरती के तापमान को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. महासागरों की जीवन में महत्ता को देखते हुए युनाइटेड नेशंस और इंटरनेशनल लॉ 8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाता है.
क्यों मनाते हैं महसागर दिवस
महासगर दिवस मनाने का मकसद ये है कि हम जान सकें कि महासागर हमारे लिए कितने अहम हैं. महासगरों से हमें कई तरह की दवाइयां मिलती हैं जिसमें लाइफ सेविंग से लेकर कैंसर तक की दवाइयां शामिल हैं. इसिलिए हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम महासागर के अस्तित्व को बनाए रखने और इनके सरंक्षण में अपने योगदान दें.
ये है 2021 का थीम
विश्व महासागर दिवस 2021 की थीम है महासागर में मौजूद लाइफ और लाइवलीहुड से जुड़े तथ्यों के बारे में आम जन तक जानकारी पहुंचाना. लोगों में ये जागरूकता पैदा करना कि ये महासगर ही हैं जो पूरी दुनिया में प्रोटीन उपलब्ध कराने का सबसे बड़ी जरिया हैं. महासागर इकॉनोमी मजबूत करने और रोजगार देने में भी अहम रोल अदा करते हैं. अनुमान के मुताबिक दुनिया के 40 मिलियन लोग 2030 तक महासागर आधारित इंडस्ट्री से जुड़े होंगे.
वर्चुअली मनाया जाएगा महासागर दिवस
पिछले साल की तरह कोविड 19 महामारी के चलते इस साल भी विश्व पर्यावरण दिवस वर्चुअली ही मनाया जाएगा. महासागर दिवस मनाने की बात रियो डी जेनेरियो के अर्थ समिट में सन 1992 में पहली बार सामने आई थी.
बुद्धीजिवियों ने महासागरों को बताया महत्वपूर्ण
महासागरों से आम जन जीवन को होने वाले को फायदे लेकर कई बुद्धीजिवियो और लेखकों ने अहम बाते कही हैं. जैसे सिल्विया अर्ले ने कहा कि "नो वाटर, नो लाइफ, नो ब्लू, नो ग्रीन". विलियम वर्ड्सवर्थ ने कहा कि "महासागर शक्तिशाली हार्मोनिस्ट हैं" तो बैथने हैमिल्टन कहते हैं कि "ईश्वर की क्रिएशन महासागर को जानना उसके दिए हुए तोहफे का आनंद लेने की तरह है". इसी तरह अनेक लोगों ने महासागरों को अहमियत को शब्दों में संजों कर पेश किया है.
Tags:    

Similar News

-->