Paonta Sahib. पांवटा साहिब। देवभूमि दून पहाड़ी संगठन ने पांवटा साहिब के ज्ञान चंद गोयल धर्मार्थ भवन में नवनियुक्त पदाधिकारियों के लिए पद ग्रहण समारोह आयोजित किया। समारोह में पहाड़ी समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। शारदीय नवरात्र के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के मुख्य संरक्षक जेलदार दिनेश तोमर ने दीप प्रज्वलित कर किया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गा और माता सरस्वती का आह्वान किया गया। समारोह में अध्यक्ष जगदीश तोमर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मामराज ठाकुर, महासचिव मस्त राम और
कोषाध्यक्ष लाल सिंह
सहित नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उन्होंने पहाड़ी संस्कृति के संरक्षण, समाज की एकजुटता और क्षेत्र के विकास के लिए निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष जगदीश तोमर ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की। मुख्य संरक्षक जेलदार दिनेश तोमर ने कहा कि संगठन पहाड़ी समाज की आवाज है। उन्होंने नई टीम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुडऩे की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में अंत में संगठन की अगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।
Tags: