नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अब अधिक टोल शुल्क चुकाना होगा, क्योंकि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल शुल्क में औसतन 4-5% की वृद्धि कर दी है।
यह टोल शुल्क वृद्धि मंगलवार (1 अप्रैल 2025) से लागू हो गई है। नए टोल शुल्क के तहत, यात्रियों को अपने सड़क यात्रा के लिए अधिक भुगतान करना पड़ेगा, जो उनके यात्रा मार्ग के आधार पर भिन्न हो सकता है।