आज का पंचांग, 4 जून 2023

Update: 2023-06-04 00:40 GMT

आज का पंचांग 4 जून 2023, रविवार: राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 14, शक संवत 1945, ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा, रविवार, विक्रम संवत 2080। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 21। जिल्काद 14, हिजरी 1445 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 4 जून सन 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु।

राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। पूर्णिमा तिथि प्रातः 09 बजकर 12 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। ज्येष्ठा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 23 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ। सिद्ध योग पूर्वाह्न 11 बजकर 58 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ। बव करण प्रातः 09 बजकर 12 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 23 मिनट तक वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा

आज का व्रत त्योहार: ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत 2023।

सूर्योदय का समय 4 जून 2023 : सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 4 जून 2023 : शाम 7 बजकर 16 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 4 जून 2023 :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 38 मिनट से 3 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 14 मिनट से 7 बजकर 35 मिनट तक। अमृत काल रात्रि 7 बजकर 12 मिनट से 8 बजकर 41 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग आधी रात के बाद 3 बजकर 23 मिनट से अगले दिन 5 बजकर 23 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 4 जून 2023 :

राहुकाल शाम को 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम को 5 बजकर 25 मिनट से 6 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।

आज का उपाय : सूर्यदेव की पूजा करें। तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें लाल चंदन डालकर सूर्य को चढ़ाएं। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)

Tags:    

Similar News