आज का पंचांग, 9 मई 2022

Update: 2022-05-09 00:34 GMT

राष्ट्रीय मिति वैशाख 19, शक संवत 1944, वैशाख, शुक्ल, अष्टमी, सोमवार, विक्रम संवत 2079। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 26, शव्वाल 07, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 09 मई सन् 2022 ई॰। सूर्य उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु।

राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। अष्टमी तिथि सायं 06 बजकर 33 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ, आश्लेषा नक्षत्र सायं 05 बजकर 08 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ।

वृद्धि योग रात्रि 08 बजकर 43 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग का आरंभ। विष्टि करण प्रातः 05 बजकर 47 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं 05 बजकर 08 मिनट तक कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

आज का व्रत त्योहार – श्री दुर्गाष्टमी, श्री बगलामुखी जयंती (अर्धरात्रि व्यापिनी)।

सूर्योदय का समय 9 मई 2022 : सुबह 05 बजकर 34 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 9 मई 2022 : शाम 07 बजकर 01 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 9 मई 2022 :

विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 32 मिनट से 03 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम को 06 बजकर 48 मिनट से 07 बजकर 12 मिनट तक। रवि पुष्य योग सुबह 05 बजकर 08 मिनट से 05 बजकर 34 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 03 बजकर 23 मिनट से 05 बजकर 8 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 9 मई 2022 :

राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। इसके बाद 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 45 मिनट से 01 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। इसके बाद 03 बजकर 26 मिनट से 04 बजकर 20 मिनट तक दुर्मुहूर्त रहेगा। आज काल चौघड़िया सुबह 07 बजकर 15 मिनट से 08 बजकर 56 मिनट तक। लाभ चौघड़िया दोपहर 05 बजकर 39 मिनट से 05 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)

Tags:    

Similar News