आज का पंचांग, 27 अप्रैल 2022

Update: 2022-04-27 00:30 GMT

राष्ट्रीय मिति वैशाख 07, शक संवत् 1944, वैशाख, कृष्ण द्वादशी, बुधवार, विक्रम संवत् 2079। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 14, रमजान 25, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 27 अप्रैल सन् 2022 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु।

राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। द्वादशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 24 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र सायं 05 बजकर 05 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ।

ऐन्द्र योग सायं 05 बजकर 36 मिनट तक, उपरांत वैधृति योग का आरंभ, कौलव करण मध्याह्न 12 बजकर 37 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा पूर्वाह्न 11 बजकर 01 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 27 अप्रैल 2022 : सुबह 05 बजकर 43 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 27 अप्रैल 2022 : शाम 06 बजकर 53 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 27 अप्रैल 2022 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 17 मिनट से 05 बजकर 01 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से 03 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 41 मिनट से 07 बजकर 05 मिनट तक। अमृत काल सुबह 09 बजकर 02 मिनट से 10 बजकर 39 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 27 अप्रैल 2022 :

राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। पंचक काल पूरे दिन रहेगा।

आज के उपाय : गणेशजी को शमी के पत्ते अर्पित करें, किन्नरों को दान दें।

(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)


Tags:    

Similar News

-->