आज का पंचांग, 26 जुलाई 2023

Update: 2023-07-26 00:39 GMT

आज का पंचांग 26 जुलाई 2023, बुधवार:

राष्ट्रीय मिति श्रावण 04, शक संवत 1945 प्रथम (अधिक) श्रावण शुक्ल, अष्टमी, बुधवार, विक्रम संवत 2080। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 11। मुहर्रम 07, हिजरी 1445 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 26 जुलाई सन् 2023 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। अष्टमी तिथि अपराह्न 03 बजकर 53 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ।

स्वाति नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 10 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। साध्य योग अपराह्न 02 बजकर 39 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ। बव करण अपराह्न 03 बजकर 53 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 26 जुलाई 2023 : सुबह 5 बजकर 39 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 26 जुलाई 2023 : शाम 7 बजकर 16 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 26 जुलाई 2023 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 16 मिनट से 4 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 16 मिनट से 7 बजकर 37 मिनट तक। अमृत काल सुबह 5 बजकर 39 मिनट से 7 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त 26 जुलाई 2023 :

राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजे से 12 बजकर 55 मिनट तक।

आज का उपाय : आज गणेश जी के सामने हरी मूंग की दाल अर्पित करें।

(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)

Tags:    

Similar News

-->