आज का पंचांग, 26 अगस्त 2022

Update: 2022-08-26 00:36 GMT

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 04, शक संवत 1944, भाद्रपद कृष्ण, चतुर्दशी, शुक्रवार, विक्रम संवत 2079। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 10, मुहर्रम 27, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 26 अगस्त सन् 2022 ई॰। सूर्य दक्षिणायन उत्तर गोल, शरद ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।

चतुर्दशी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 25 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ, आश्लेषा नक्षत्र शाम 06 बजकर 33 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ, परिधि योग अर्धरात्रोत्तर 2 बजकर 10 मिनट तक उपरांत शिवयोग का आरंभ, शकुनि करण मध्याह्न 12 बजकर 25 मिनट तक उपरांत नाग करण का आरंभ। चंद्रमा शाम 6 बजकर 33 मिनट तक कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

आज का शुभ मुहूर्त 26 अगस्त 2022 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 27 मिनट से 5 बजकर 12 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 32 मिनट से 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 37 मिनट से 7 बजकर 1 मिनट तक। अमृत काल सुबह 4 बजकर 48 मिनट से 6 बजकर 33 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 26 अगस्त 2022 :

राहुकाल 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। सुबह 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 8 बजकर 31 मिनट से 9 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इसके बाद 12 बजकर 49 मिनट से 01 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।

(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)


Tags:    

Similar News