आज का पंचांग, 24 मई 2023

Update: 2023-05-24 00:34 GMT

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 03, शक संवत 1945, ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी, बुधवार, विक्रम संवत 2080। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 10। जिल्काद 03, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 मई सन् 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु.

राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। पंचमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 01 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। पुनर्वसु नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 06 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ।

गण्ड योग सायं 05 बजकर 19 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ। बव करण अपराह्न 02 बजे तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा प्रातः 08 बजकर 27 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 24 मई 2023 : सुबह 5 बजकर 26 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 24 मई 2023 : शाम 7 बजकर 9 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 24 मई 2023 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 36 मिनट से 5 बजकर 18 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 47 मिनट से 3 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 14 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 8 मिनट से 7 बजकर 30 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से 2 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। रवि योग दोपहर 3 बजकर 6 मिनट से अगले दिन 6 बजकर 1 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 24 मई 2023 :

राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 9 मिनट से 1 बजकर 2 मिनट तक रहेगा।

आज का उपाय : माता दुर्गा की पूजा करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)

आपके लिए


Tags:    

Similar News

-->