आज का पंचांग, 21 मार्च 2022

Update: 2022-03-21 00:32 GMT

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 30, शक संवत 1943, चैत्र कृष्ण द्वितीया, सोमवार, विक्रम संवत 2078। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 08, शब्बान 16, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 21 मार्च सन् 2022 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसंत ऋतु।

राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। तृतीया तिथि प्रातः 08 बजकर 21 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ, स्वाति नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 31 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ।

व्याघात योग अपराह्न 03 बजकर 54 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ, विष्टि करण प्रातः 08 बजकर 21 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ, चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार – श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, श्री भगवान नारायण जयंती, चतुर्थी तिथि का क्षय।

सूर्योदय का समय 21 मार्च 2022: सुबह 06 बजकर 23 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 21 मार्च 2022: शाम 06 बजकर 32 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 21 मार्च 2022 :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 21 मिनट से 06 बजकर 45 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 01 बजकर 08 मिनट से 02 बजकर 40 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 21 मार्च 2022 :

राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 53 मिनट से 01 बजकर 41 मिनट तक इसके बाद दोपहर 03 बजकर 18 मिनट से 04 बजकर 07 मिनट तक। भद्रा अगली सुबह 06 बजकर 24 मिनट से 08 बजकर 20 मिनट तक।

आज का उपाय : गणेशजी की पूजा करें, दूर्वा और शमी के पत्ते अर्पित करें। गणेश स्तोत्र का पाठ लाभकारी रहेगा। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)


Tags:    

Similar News