आज का पंचांग, 18 मई 2022

Update: 2022-05-18 00:34 GMT

राष्ट्रीय मिति वैशाख 28, शक संवत् 1944, ज्येष्ठ, कृष्ण, तृतीया, बुधवार, विक्रम संवत् 2079। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 05, शव्वाल 16, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 18 मई सन् 2022 ई०। सूर्य उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु।

राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। तृतीया तिथि रात्रि 11 बजकर 37 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ, ज्येष्ठा नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 10 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ।

सिद्ध योग सायं 06 बजकर 44 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ, वणिज करण अपराह्न 01 बजकर 19 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा प्रातः 08 बजकर 10 मिनट तक वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 18 मई 2022 : सुबह 05 बजकर 28 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 18 मई 2022 : शाम 07 बजकर 06 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 18 मई 2022 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 06 मिनट से 04 बजकर 47 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 34 मिनट से 03 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 53 मिनट से 07 बजकर 17 मिनट तक। अमृत काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 54 मिनट से 01 बजकर 20 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 18 मई 2022 :

राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। भद्रा दोपहर 01 बजकर 17 मिनट से मध्य रात्रि 11 बजकर 36 मिनट तक।

आज के उपाय : गणपति स्तोत्र का पाठ कीजिए, सौंफ खाकर शुभ काम के लिए घर से निकलें।

(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)


Tags:    

Similar News