आज का पंचांग, 15 मई 2022

Update: 2022-05-15 00:34 GMT

राष्ट्रीय मिति वैशाख 25, शक संवत 1944, वैशाख, शुक्ल, चतुर्दशी, रविवार, विक्रम संवत 2079। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 02, शव्वाल 13, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 मई सन् 2022 ई॰।

सूर्य उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। चतुर्दशी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 46 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ।

स्वाति नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 35 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ, व्यतिपात योग प्रातः 09 बजकर 48 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का अरंभ। वणिज करण मध्याह्न 12 बजकर 46 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार : श्री सत्यनारायण व्रत, श्री कूर्म जयंती।

सूर्योदय का समय 15 मई 2022 : सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 15 मई 2022 : शाम 07 बजकर 5 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 15 मई 2022 :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 33 मिनट से 03 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्य रात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 38 बजे तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 51 मिनट से 07 बजकर 15 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 28 मिनट से 8 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। रवि योग शाम 05 बजकर 30 मिनट से अगली सुबह 3 बजकर 35 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 15 मई 2022 :

राहुकाल शाम को 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम को 5 बजकर 16 मिनट से 6 बजकर 10 मिनट तक। भद्रा दोपहर में 12 बजकर 45 मिनट से रात के 11 बजकर 27 मिनट तक।

आज के उपाय : आज रविवार है। सूर्यदेव को जल चढ़ाएं और सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)


Tags:    

Similar News