आज का पंचांग, 12 मई 2023

Update: 2023-05-12 00:34 GMT

राष्ट्रीय मिति वैशाख 22, शक संवत 1945, ज्येष्ठ कृष्ण सप्तमी, शुक्रवार, विक्रम संवत 2080। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 29। शव्वाल-21, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 12 मई सन् 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु।

राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। सप्तमी तिथि प्रातः 09 बजकर 07 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। श्रवण नक्षत्र अपराह्न 01 बजकर 03 मिनट तक उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ।

शुक्ल योग मध्याह्न 12 बजकर 17 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ। बव करण प्रातः 09 बजकर 07 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 18 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 12 मई 2023 : सुबह 5 बजकर 32 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 12 मई 2023 : शाम 7 बजकर 2 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 12 मई 2023 :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 9 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 3 मिनट से 7 बजकर 26 मिनट तक। अमृत काल अगली सुबह 1 बजकर 49 मिनट से 3 बजकर 19 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग सुबह 6 बजकर 5 मिनट से दोपहर 1 बजकर 3 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 12 मई 2023 :

राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 41 मिनट से 9 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। इसके बाद दोपहर 1 बजकर 1 मिनट से 1 बजकर 53 मिनट तक। पंचक काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 18 मिनट से अगले दिन 6 बजकर 5 मिनट तक।

आज का उपाय : माता लक्ष्मी की पूजा करें और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)

आपके लिए


Tags:    

Similar News

-->