आज का पंचांग, 1 अप्रैल 2023

Update: 2023-04-01 00:38 GMT

राष्ट्रीय मिति चैत्र 11, शक संवत 1945, चैत्र शुक्ल एकादशी, शनिवार, विक्रम संवत 2080। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 19। रमजान 09, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 01 अप्रैल सन 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु।

 राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। एकादशी तिथि अगले दिन तड़के 04 बजकर 20 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। आश्लेषा नक्षत्र अगले दिन तड़के 04 बजकर 48 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ। धृतिमान योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 44 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ। वणिज करण अपराह्न 03 बजकर 10 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा अगले दिन तड़के 04 बजकर 48 मिनट तक कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

आज का व्रत त्योहार - कामदा एकादशी व्रत 2023।

सूर्योदय का समय 1 अप्रैल 2023 : सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 1 अप्रैल 2023 : शाम 6 बजकर 20 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 1 अप्रैल 2023 :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 50 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 38 मिनट से 7 बजकर 1 मिनट तक। अमृत काल अगली सुबह 3 बजकर 1 मिनट से 4 बजकर 48 मिनट तक। रवि योग सुबह 6 बजकर 12 मिनट से अगली सुबह 4 बजकर 48 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 1 अप्रैल 2023 :

राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 6 बजकर 12 मिनट से 7 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। भद्राकाल शाम 3 बजकर 10 मिनट से अगली सुबह 4 बजकर 19 मिनट तक।

आज का उपाय : शनि मंदिर में सरसों का तेल और काले तिल अर्पित करें और शनि चालीसा का पाठ करें। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)

Tags:    

Similar News

-->