आज का अंकज्योतिष राशिफल, 10 अप्रैल 2022

Update: 2022-04-10 00:36 GMT

1: जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 1 है आज उनके पास कुछ ज्यादा ही काम रह सकता है। आज आप खुद के लिए समय की कमी महसूस करेंगे। इस मूलांक के जो लोग सरकारी कामकाज में लगे हुए हैं उन्हें मेहनत करने की जरूरत होगी।

2: जन्म तारीख के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक 2 है आज उन लोगों का स्वास्थ्य थोड़ा नरम पड़ सकता है। आज उन लोगों को पेट के निचले हिस्से में कोई दिक्कत या परेशानी आ सकती है। आज काम को लेकर ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है स्थिति सामान्य रहेगी। आज अपनी माता का आशीर्वाद लेने के बाद ही अपने काम की शुरुआत करें।

3: जिन लोगों का मूलांक 3 है हो सकता है कि उन लोगों के लिए फिलहाल स्थिति सामान्य से निम्न रहे। आज आपको अपने शत्रुओं से खुद को संभालकर रखने की जरूरत है। आज का दिन काफी उतार चढ़ाव लेकर आने वाला है। आज आपको अपने रिश्तों में सामंजस्य बनाने के लिए काफी मेहनत करनी होगी।

4: जिनका मूलांक 4 है आज का दिन मिश्रित परिणाम वाला रहेगा। आज आपको लोगों से मदद मिलेगी। इस मूलांक के जिन लोगों के प्रेम संबंधों में चुनौती आ रही थी, उन्हें रिश्ते सुधारने का मौका मिलेगा। हो सकता है कि आज आप इस मामले में काफी हद तक सफल भी हो जाएं।

5: जिन लोगों का मूलांक 5 है हो सकता है कि आज आप अपने रिश्तों में ज्यादा सफल न हो पाएं। लेकिन, आपकी तरफ से किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। इस मूलांक के अविवाहित लोग जो विवाह का इंतजार कर रहे हैं हो सकता है इस समय आपके रिश्ते की बात कहीं पक्की हो जाए।

6: मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन अच्छा साबित हो सकता है। आज आपको व्यवसाय और प्रोफेशन में आ रही समस्याओं के हल मिलने शुरू हो जाएंगे। आज आपके मित्र आपके लिए एक बेहतर साथी बन कर उभरेंगे।

7: मूलांक 7 वालों को आज नए रास्ते पाने के लिए मेहनत की जरूरत करनी होगी। काम के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज काम के क्षेत्र में स्थिरता की ओर बढ़ेंगे, शौर्य और साहस से अनिश्चितता से बाहर आने में मदद मिल सकती है।

8: जिन लोगों का मूलांक 8 है आज आपके लिए बेहद जरूरी है कि आज आप अच्छे विचारों और सूचनाओं का आदान प्रदान करें। ऐसा करने से लोगों को आपकी अहमियत के बारे में पता चलेगा। आज आपकी मुलाकात कुछ नए लोगों से होगी।

9: मूलांक 9 वाले लोगों के लिए आज का दिन कुछ नई चीजें लेकर आ रहा है। आप जितना लोगों से मिलेंगे जुलेंगे उतना आप को बढ़िया मौके मिल पाएंगे। अपनी ओर से तैयारी में कमी न होने दें। इतना ही नहीं आज संपत्ति के मसले बेहतर रूप से आपके सामने आएंगे।


Tags:    

Similar News

-->