आज का राशिफल, 2 जून 2023

Update: 2023-06-02 00:29 GMT

मेष राशि– जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी नहीं दिख रही है। मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यवसाय आपका सही चलेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि– शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा फिर भी मन खिन्न रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार लगभग सही चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि– मानसिक स्थिति थोड़ी सी अच्छी नहीं रहेगी। प्रेम में तूतू-मैंमैं का संकेत है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि– भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी पर खलल पड़ेगी। स्वास्थ्य नरम गरम, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि– व्यापारिक अड़चने आएंगी। नाक, कान, गला की परेशानी रहेगी। प्रेम संतान की स्थिति माध्यम रहेगी, व्यापार लगभग ठीक रहेगा लेकिन अड़चन रहेगी। सूर्य को जल देते रहें।

कन्या राशि– निवेश करना अभी उचित नहीं होगा। कुटुंबों से न उलझें। जुबान अनियंत्रित न करें। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि मुख रोग के शिकार हो सकते हैं, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। सफेद वस्तु पास रखें।

तुला राशि– मन खिन्न रहेगा। मानसिक स्थिति थोड़ी ऊपर-नीचे होती रहेगी। प्रेम संतान लगभग ठीक ,व्यापार भी सही चलता रहेगा। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि– सिरदर्द, नेत्रपीड़ा परेशान करेगी। अज्ञात भय परेशान करेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार में मध्यम। सफेद वस्तु का दान करें।

धनु राशि– मन अप्रसन्न रहेगा। यात्रा में कष्ट होगा। रुपए-पैसे जहां से आने होंगे, वहां से फंसते हुए नजर आएंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि– उच्चाधिकारियों के साथ संबंध थोड़े गड़बड़ रहेंगे। कोर्ट-कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि सीने में विकार संभव है। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम। काली जी को प्रणाम करते रहे।

कुंभ राशि– अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार आपका ठीक ठाक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि– परेशानियां बढ़ी रहेंगी। परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। चोट-चपेट लग सकता है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम। शिव जी को प्रणाम करते रहें।


Tags:    

Similar News

-->