Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल, 15 जून 2024

Update: 2024-06-15 00:43 GMT

मेष राशि : स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी अच्छा है। सूर्य देव को जल देते रहें।

वृषभ राशि : मानसिक अवसाद की स्थिति रहेगी। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के संकेत हैं। बाकी व्यापार सही चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि : घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि और वाहन की खरीदारी में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य मध्यम, सीने में विकार संभव, प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार भी ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि : नाक, कान और गला की परेशानी हो सकती है। भुजाओं में थोड़ी दर्द या कोई चोट-चपेट लग सकता है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। फिर भी कोई नए व्यापार की शुरुआत 1-2 दिन मत करिएगा। हरी वस्तु का दान करें।

सिंह राशि : निवेश मत करिएगा और जुबान का उपयोग बहुत सोच-समझकर करिएगा, वरना कुछ ऐसा बोल जाएंगे कि आपस में प्रॉब्लम हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि : स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा होगा। ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। इस वजह से बेचैनी और घबराहट बनी रहेगी। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि : पार्टनरशिप में प्रॉब्लम होगी। खर्च की अधिकता रहेगी। सिरदर्द और नेत्रपीड़ा संभव है। प्रेम-संतान और व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि : अभी यात्रा का प्रोग्राम न बनाएं। आसंमजस की स्थिति में मीडिया से कोई समाचार मिल सकता है। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बाकी स्वास्थ्य, अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि :कोर्ट-कचहरी से बचें। पैतृक संपत्ति की स्थिति थोड़ी प्रॉब्लम में रहेगी। पिता का स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

मकर राशि : अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। धर्म-कर्म में अतिशय से बचें।बाकी प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि : परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में कोई रिस्क न लें। प्रेमी और प्रेमिका बहुत हिसाब से मिलें। एक-दूसरे पर कोई बड़ा आरोप न लगाएं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शिवजी को प्रणाम करते रहें।


Tags:    

Similar News