Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 23 जुलाई 2026

Update: 2026-07-23 00:38 GMT

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शादी-ब्याह तय हो सकता है। जो लोग दांपत्य जीवन में हैं, उनके संबंधों में सुधार होगा और प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। प्रेम, संतान और व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा बना हुआ है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और नौकरी-चाकरी की स्थिति भी बेहतर होगी। यह निवेश के लिए उपयुक्त समय है। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए यह समय ज्ञानार्जन का है। आपको गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है, लेकिन प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह शुभ समय है तथा निवेश करने के लिए उपयुक्त रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं, लेकिन यह प्रेमवश होगा, नफरत के कारण नहीं। सोच-समझकर ही नए प्रेम संबंध में आगे बढ़ें। स्थिति थोड़ी डिस्टर्बिंग हो सकती है, परंतु व्यापार सही चलता रहेगा और विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। निवेश करना उपयुक्त होगा तथा काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए थोड़े गृह-कलह के संकेत हैं, लेकिन स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है तथा व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप काफी अच्छा कर रहे हैं। निवेश थोड़ा सोच-समझकर करें, हालांकि निवेश करना उचित होगा। भगवान शिव जी का जलाभिषेक करना आपके लिए शुभ रहेगा।

सिंह राशि

स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। छोटी-मोटी परेशानी परेशान करेगी—सिरदर्द, नेत्र पीड़ा और ऊर्जा में कमी महसूस करेंगे। मानसिक रूप से भी थोड़ा लो फील करेंगे। यह थोड़ा मध्यम और डिस्टर्बिंग समय कहा जाएगा। व्यापारिक स्थिति आपकी बड़ी अच्छी है, अपनों का साथ होगा और व्यावसायिक ऊर्जा भी आप में बनी रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। पीली वस्तु पास रखना या पीला वस्त्र धारण करना आपके लिए शुभ होगा।

कन्या राशि

खर्च की अधिकता से मन परेशान रहेगा। इन दिनों थोड़ी मानसिक परेशानी भी दिख रही है। निवेश के लिए उचित समय नहीं होगा, धन हानि हो सकती है। वाणी पर भी विराम रखिए और वाणी पर ध्यान रखिए। लेकिन रुपये-पैसे आएंगे, निवेश नहीं करना है। प्रेम और संतान की स्थिति लगभग ठीक-ठाक रहेगी। शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

तुला राशि

स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि लग्नेश केतु के साथ संयोग कर रहे हैं। हालांकि धनदायक समय है और जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और बड़ी राहत वाला दिन रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापार अद्भुत रहेगा, किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। आप निवेश भी कर सकते हैं। मसूर की दाल या लाल वस्त्र दान करना आपके लिए शुभ होगा।

वृश्चिक राशि

अज्ञात भय सताएगा और मन परेशान रहेगा। आंखों और सिर का ध्यान रखिए। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। लेकिन अगर निवेश किए तो घाटा लगेगा, इसलिए अभी निवेश मत करिएगा। लाल वस्त्र धारण करना आपके लिए शुभ होगा।

धनु राशि-

यात्रा का योग बन रहा है, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम रहेगा, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। निवेश के लिए बड़ा ही उपयुक्त समय है। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

मकर राशि-

व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा और दांपत्य के लिए यह बड़ा ही शुभ समय रहेगा। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।

कुंभ राशि-

भाग्यवश कुछ काम बनेंगे, यात्रा का योग बनेगा, धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा और निवेश थोड़ा रुक जाइए।

मीन राशि-

चोट-चपेट लग सकता है, थोड़ी परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, वाहन धीरे चलाएं। प्रेम-संतान भी मध्यम है, व्यापार लगभग ठीक रहेगा, अभी निवेश के लिए उपयुक्त समय नहीं है। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

Tags:    

Similar News