आज का राशिफल, 8 जून 2023

Update: 2023-06-08 00:29 GMT

मेष राशि– व्यावसायिक सफलता मिलेगी, आय में आशातीत सफलता चल रही है। प्रेम संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापार अच्छा। स्वास्थ्य में थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता अभी भी है। पीली वस्तु पास रखें। शुभ होगा।

वृषभ राशि– स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी हो गई है, बड़ी समीपता आ गई है। व्यापार भी अच्छा है, भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ हो रहा है, शुभ समय। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि– स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार हुआ है, प्रेम संतान की स्थिति भी अच्छी है लेकिन परिस्थितियां आज के दिन प्रतिकूल रहेंगी। बचकर पार करें। वाहन धीरे चलाएं। हरी वस्तु पास रखना और लाल वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि– आनंदमय जीवन गुजरेगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान में काफी समानता है। व्यापार अच्छा है। शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। अच्छा समय। शनिदेव को प्रणाम करना।

सिंह राशि– शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शत्रु समन भी संभव है। स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार अच्छा चलेगा। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कन्या राशि– भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। व्यापार सही चलेगा। नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि– भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख संपदा में वृद्धि दिख रही है। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। कुल मिलाकर आप एक अच्छे समय की ओर जा रहे हैं। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि– पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि– जुआ-सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं, नुकसान संभव है। जुबान को अनियंत्रित न होने दें। स्वास्थ्य नरम गरम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

मकर राशि– नायक-नायिका की भांति चमकते हुए दिख रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान बहुत अच्छा, व्यापार भी बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि– खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, सिरदर्द, नेत्रपीड़ा संभव है। प्रेम संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि– आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी, शुभ समाचार की प्राप्ति, यात्रा में लाभ, रुका हुआ धन वापस, स्वास्थ्य, प्रेम संतान व व्यापार बहुत अच्छा। नीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।


Tags:    

Similar News

-->