आज का राशिफल, 6 फरवरी 2023

Update: 2023-02-06 00:39 GMT

मेष आर्थिक राशि: रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा

आज आपकी राशि पर पंचम भाव में चंद्रमा तथा दशम भाव में शनि आ जाएंगे। फलस्वरूप आज आपको आपके कार्यक्षेत्र या दफ्तर में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। संतान के विवाह का प्रसंग प्रबल होकर फाइनल हो सकता है और पारिवारिक सदस्यों से बातचीत भी होगी।

वृषभ आर्थिक राशि: बहसबाजी में न उलझें

आपकी राशि का स्वामी शुक्र दशम घर में है। प्रथम भाव में मंगल विराजमान सप्तम भाव को शुभ दृष्टि से देख रहा है। शुक्र सांसारिक सुख भोगों का प्रतिनिधि है, अतः आवश्यक सामान की खरीदारी में शाम तक का समय व्यतीत होगा। घर परिवार के वृद्धजनों से बहसबाजी में न उलझें। उनकी राय भी सुन लें, उपयोगी सिद्ध होगी।

मिथुन आर्थिक राशि: आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा

तृतीय भाव में चंद्रमा और राशि से दशम भाव में मीन राशि का बृहस्पति आज आपको राज्य से सम्मान और सांसारिक प्रतिष्ठा से अभिभूत करेगा। व्यापार के साझेदारों तथा जीवनसाथी से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। ऋणभार में कमी होगी और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी पेशा जातक आमदनी में बढ़ोतरी के लिए कार्य करेंगे।

कर्क आर्थिक राशि: अच्छी सफलता मिलेगी

आपकी राशि पर मीन का बृहस्पति तथा द्वितीय भाव में चंद्रमा उत्तम संपत्ति और बहुत दिनों से अटके धन की प्राप्ति होगी। नए संबंधों में स्थायित्व बनेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिल सकती है, प्रयत्नशील रहें। सायंकाल का समय मंगलमय उत्सव में प्रियजनों के साथ हर्षोल्लास में बीतेगा।

सिंह आर्थिक राशि: काम का अधिक दबाव रहेगा

आज आप अपने निकटवर्ती व अन्य लोगों की भावनाओं को पहचानें और उनके अनुसार चलने का प्रयास करें तो आपको आत्म संतोष होगा। कभी कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परेशानी नहीं है। दुकान या कार्यालय में भी टीमवर्क के जरिए ही आप किसी समस्या का हल निकालने में सफल होंगे। नौकरी पेशा जातकों पर काम का अधिक दबाव रहेगा, जिसकी वजह से ऑफिस में पूरे दिन व्यस्त रहेंगे।

कन्या आर्थिक राशि: अधिकारी आपका सहयोग करेंगे

आपकी राशि से द्वादश भाव चंद्रमा संचार कर रहा है, शनि आज पंचम भाव में इष्ट मित्रों से निर्मूल विवाद तथा व्यर्थ व्यय कारक है। अतः अपने आसपास खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास करें। कार्यालय में अकस्मात कोई नया परिवर्तन आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मी व अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं।

तुला आर्थिक राशि: अटके कार्यों को बना लेने का मौका मिलेगा

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन महापुरुषों से मेलजोल कारक है। अकस्मात अकल्पित उलट फेर में आपको लाभ मिल सकता है। नए कार्य में वैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरता पूर्वक विचार करने के उपरांत ही कुछ निर्णय लें। घर के पुराने अटके हुए कार्यों को बना लेने का मौका भी मिलेगा।

वृश्चिक आर्थिक राशि: दिन खुशियों से भरा रहेगा

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। पारिवारिक बिजनस के सिलसिले में किसी बुजुर्ग की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिन के दूसरे भाग में महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। मामला कार्यक्षेत्र का हो या आप अपने सभी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे।

धनु आर्थिक राशि: जेब का खास ख्याल रखें

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलकारक है। आप अपनी पुरानी देनदारियों से मुक्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों का स्वागत होगा। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें। सायंकाल का समय घरवालों के साथ व्यतीत करें।

मकर आर्थिक राशि: स्थिति सामान्य रहेगी

आज आपकी राशि से सप्तम चंद्रमा पास व दूर की यात्रा तथा राज्य विजयकारक है। बहन-भाई के विवाह इत्यादि मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। यदि कोई आपसे उधार मांगे तो कदापि न दें। नौकरी पेशा वाले जातकों के लिए स्थिति सामान्य रहेगी।

कुंभ आर्थिक राशि: निवेश से अच्छा लाभ होगा

राशि का स्वामी शनि द्वादश मकर राशि में राजनीतिक क्षेत्र में सफलता कारक है, सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। प्रतिस्पर्धा में प्रतिद्वंद्वी आपसे पीछे रह जाएंगे। दिन का उत्तरार्ध भी शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि कारक है। पुण्य कार्यों पर भी व्यय हो सकता है। निवेश से अच्छा लाभ होगा लेकिन पहले विशेषज्ञों से सलाह ले लें।

मीन आर्थिक राशि: मान सम्मान मिलेगा

मीन राशि वालों की संपत्ति में आज वृद्धि होगी। आपको ननिहाल से मान सम्मान मिलेगा। आपको जीवनसाथी की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी में गुप्त शत्रु चुगली करेंगे, जिससे सायंकाल के समय परेशानी हो सकती है। आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति मार्गी चल रहा है। अतः अपने गुरु के प्रति निष्ठा व भक्ति भाव पूर्ण रखें।

Tags:    

Similar News

-->