आज का राशिफल, 28 अप्रैल 2023

Update: 2023-04-28 00:34 GMT

मेष राशि– खट्टा-मीठा बना रहेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी। गृह कलह के संकेत हैं। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। स्वास्थ्य भी मध्यम रहेगा। सूर्य को जल दें।

वृषभ राशि– स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान में थोड़ी दूरी बनी रहेगी। व्यापारिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। एक मध्यम से उत्तम की ओर जाता हुआ समय दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि– स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम संतान के के साथ अच्छी स्थिति बने रहने के बावजूद भी दूरी बनी रहेगी। निवेश से बचना चाहिए। जुबान पर नियंत्रण रखना चाहिए। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि– स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय कहा जाएगा। लेकिन किसी नए व्यापार की शुरुआत न करें। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि– आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी लेकिन मन चिंतित रहेगा। चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम रहेगा, व्यापार सकुशलपूर्व चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि– यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कुछ नए साधन से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि– कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा, स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम संतान ठीक ठाक, व्यापार ठीक रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि– भाग्य बस कुछ काम बनेंगे, यात्रा में लाभ होगा, धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि– स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वाहन धीरे चलाएं। किसी तरह की कोई दुर्घटना न हो इससे सावधानी बरतें। प्रेम संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। सफेद वस्तु भगवान शिव को अर्पित करें।

मकर राशि– जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि– शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन स्वयं नतमस्तक हो जाएंगे। स्वास्थ्य नरम–गरम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि– भावुक मन से कोई निर्णय न लें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। प्रेम संतान लगभग ठीक रहेगा। व्यापार भी ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।


Tags:    

Similar News

-->