आज का राशिफल, 25 जुलाई 2023

Update: 2023-07-25 00:47 GMT

मेष राशि– अपने स्वास्थ्य और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संतान की स्थिति निरंतर सुधार में है। व्यापार भी निरंतर सुधार की तरफ जाएगा। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि– प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें, शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन जीत आपकी होगी। पैरों में चोट चपेट लग सकती है। प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि– प्रेम में तू तू मैं मैं, बच्चों के सेहत पर ध्यान दें, स्वास्थ्य अच्छा है लेकिन मानसिक स्वास्थ्य अच्छा नहीं है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि– स्वास्थ्य पर ध्यान दें, घरेलू सुख बाधित रहेगा, गृह कलह के संकेत हैं। प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

सिंह राशि– पराक्रम रंग लाएगा, रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे, गलत लोगों के साथ मिलकर के व्यवसाय को आगे मत बढ़ाइएगा नहीं तो आगे प्रॉब्लम होगी। भाई बहन के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिएगा। नाक, कान, गले की परेशानी हो सकती है। प्रेम संतान मध्यम चल रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि– मुख रोग के शिकार होंगे, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि– मन व्याकुल रहेगा, किसी न किसी परेशानी में रहेंगे, स्वास्थ्य मध्यम है, प्रेम संतान की स्थिति लगभग ठीक, व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करें।

वृश्चिक राशि– खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, नेत्र पीड़ा हो सकती है, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखना उचित होगा।

धनु राशि– मन परेशान रहेगा, आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी फिर भी मन परेशान रहेगा। यात्रा में कष्ट के संकेत हैं, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान ठीक-ठाक, व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मकर राशि– नए व्यापार की शुरुआत मत करिएगा, नुकसान होगा। कोर्ट कचहरी से बचें, स्वास्थ्य नरम–गरम, प्रेम संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते हैं।

कुंभ राशि– मान सम्मान में ठेस पहुंच सकती है, यात्रा में कष्ट संभव है, कार्यों में बाधा आएगी, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है। सफेद वस्तु पास रखें।

मीन राशि– चोट–चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, प्रतिकूल समय है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। सफेद वस्तु काली मंदिर में दान करना शुभ होगा।


Tags:    

Similar News

-->