आज का राशिफल, 20 जून 2023

Update: 2023-06-20 00:33 GMT

मेष राशि– अपनों के स्वास्थ्य पर और खुद के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संतान की स्थिति काफी बेहतर। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुशलपूर्वक चल रहा है। थोड़ा सा स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है लेकिन पहले से काफी स्वास्थ्य सुधर चुका है आपका। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि– रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे, स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी होगी, व्यापार भी अच्छा होगा। किसी तरह की कोई रिस्क वाली बात नहीं दिख रही है। सफेद वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि– स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी रहेगी, व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय रहेगा। रोब–रुआब में रहेंगे। सरकारी तंत्र का भरपूर लाभ होगा। निवेश करने से बचें। तांबे की वस्तु दान करें। शुभ होगा।

कर्क राशि– स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय रहेगा। उर्जा से ओतप्रोत रहेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। एक अच्छा समय का निर्माण हो रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि– मन व्यथित रहेगा, अज्ञात भय सताएगा, स्वास्थ्य नरम गरम, प्रेम संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार मध्यम। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि– आय के नवीन स्रोत बनेंगे, पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि– जोखिम से उबर जाएंगे, व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समाचार मिल सकता है, अच्छी स्थिति बनेगी। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी रहेगी, व्यापार अच्छा रहेगा, पिता के स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि– भाग्य साथ देगा, रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा, यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य नरम गरम, प्रेम संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि– स्वास्थ्य नरम गरम बना रहेगा, शाम तक थोड़ा सा ठीक रहेगा उसके बाद थोड़ा सी परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती है। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार आपका सही चल रहा है। शिव जी को प्रणाम करते रहें।

मकर राशि– आनंददायक समय का निर्माण होगा, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि– शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि– भावुक होकर कोई निर्णय मत लीजिएगा, मन थोड़ा अस्थिर रहेगा। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें, स्वास्थ्य ठीक ठाक लेकिन मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। शिव जी को प्रणाम करते रहें।


Tags:    

Similar News

-->