भारत जोड़ो यात्रा का आज 29वां दिन

Update: 2022-10-06 03:15 GMT

पप्पू फरिश्ता 

'भारत जोड़ो यात्रा' का पहले दिन से प्रथम पृष्ठ एवं jantaserishta.com पर फूल कव्हरेज सिर्फ जनता से रिश्ता में... देखते रहें लगातार....

कर्नाटक। भारत जोड़ो यात्रा का आज 29वां दिन है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेल्लाले गांव से पदयात्रा की शुरुआत की है. बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा केरल के बाद कर्नाटक में चल रही है। दशहरा की वजह से अभी यात्रा को दो दिन का विराम दिया गया था। कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी आज से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी।

सोनिया गांधी लंबे समय बाद किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इससे पहले स्वास्थ्य कारणों से सोनिया गांधी पार्टी के प्रचार कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए थीं। ऐसे में अब सोनिया गांधी के शामिल होने से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ना लाजिमी है। वहीं, राहुल गांधी को यात्रा में एक मजबूत हाथ भी मिलेगा। सोनिया गांधी की मौजूदगी से कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को अधिक प्रभावी ढंग से लोगों के बीच पहुंचा पाएगी।

कर्नाटक इकाई कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार और विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मांड्या से पार्टी की इस महत्वपूर्ण यात्रा में हिस्सा लेंगी। मांड्या में पदयात्रा भी निकाली जाएगी। यह पदयात्रा मांड्या जिले के पांडवपुरा कस्बे में केएसआरटीसी बस स्टेशन पर समाप्त होगी।




Tags:    

Similar News

-->