West Bengal Election 2026 Voting: शुभेंदु अधिकारी से TMC वर्कर्स की झड़प, सुरक्षाबलों ने संभाला मोर्चा, मतदान जारी

देखें वीडियो.

Update: 2026-04-29 07:41 GMT
Bengal Chunav 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए बुधवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है. दूसरे चरण में सात जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर कुल 3,21,73,837 मतदाता वोट डालेंगे. इनमें 1,64,35,627 पुरुष, 1,57,37,418 महिलाएं और 792 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. मतदान के लिए 41,001 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां हर बूथ की वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 2,321 कंपनियां केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनात किया गया है. कोलकाता में सबसे अधिक 273 कंपनियां लगाई गई हैं.
भवानीपुर में बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी और टीएमसी वर्कर्स के बीच झड़प की जानकारी सामने आ रही है. हालांकि, सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्के बल का प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया. वहीं, इस बारे में शुभेंदु अधिकारी ने मीडिया से कहा कि मैं बूथ का दौरा कर रहा हूं। ये मतदाता नहीं बल्कि बाहरी लोग हैं.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की सीटों पर मतदान जारी है. मतदान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है. शुरुआती चार घंटों में (11 बजे तक) ही 40 प्रतिशत मतदान हो चुका है. जिलावार देखें तो पूर्व बर्धमान में सबसे ज्यादा 44.50% और कोलकाता साउथ में सबसे कम 36.78% मतदान हुआ है. हुगली में 43.12%, नादिया में 40.34%, हावड़ा में 39.45%, नॉर्थ 24 परगना में 38.43%, कोलकाता नॉर्थ में 38.39% और साउथ 24 परगना जिले में 37.92% मतदान हुआ है.
Tags:    

Similar News