TMC के भीतर घमासान! सांसद लोकसभा स्पीकर से की शिकायत, लिखी चिट्ठी

कल्याण बनर्जी पर कार्रवाई की उठी मांग

Update: 2026-06-15 14:25 GMT
Delhi दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर चल रहे मतभेद एक बार फिर खुलकर सामने आ गए हैं। टीएमसी सांसद Kakoli Ghosh Dastidar ने लोकसभा अध्यक्ष Om Birla को पत्र लिखकर पार्टी के वरिष्ठ सांसद Kalyan Banerjee के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अपने पत्र में काकोली घोष दस्तीदार ने आरोप लगाया है कि कल्याण बनर्जी ने लोकसभा की कार्यवाही और सदन परिसर के भीतर कई बार उनके तथा अन्य महिला सांसदों के प्रति आपत्तिजनक, अपमानजनक और अनुचित भाषा का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का व्यवहार एक सांसद की गरिमा के अनुरूप नहीं है और यह संसद की मर्यादा, शिष्टाचार तथा लोकतांत्रिक बहस के स्तर को नुकसान पहुंचाता है।
सांसद ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि उन्होंने 28 मई 2026 को भी इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी और अब मामले में लोकसभा अध्यक्ष के हस्तक्षेप तथा उचित कार्रवाई की मांग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला सांसदों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाना चाहिए और सदन के भीतर किसी भी प्रकार की अभद्र टिप्पणी को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब संसद में सदस्यों के आचरण और संसदीय मर्यादा को लेकर लगातार
बहस
होती रही है। काकोली घोष दस्तीदार की शिकायत के बाद अब सभी की नजरें लोकसभा अध्यक्ष के अगले कदम पर टिकी हैं। हालांकि, इस मामले में कल्याण बनर्जी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि लोकसभा सचिवालय इस शिकायत पर संज्ञान लेता है तो मामले की जांच और आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
Tags:    

Similar News