बांधकर घुमाया...करा दी शादी, लड़के के साथ अत्याचार हुआ
दो बच्चों की मां से शादी करा दी.
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा से एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां ग्रामीणों ने नाबालिग लड़के के हाथ पैर बांधकर उसे डंडे से उल्टा लटकाया और पूरे गांव में घुमाया और दो बच्चों की मां से शादी करा दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. गांव वालों का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए थे. जिसके बाद यह कदम उठाया गया.
यह घटना चौसा प्रखंड के अंतर्गत रसलपुर धुरिया पंचायत के श्याम टोला की है. 17 साल के नाबालिग लड़के का प्रेम प्रसंग 25 साल की युवती से चल रहा था. बताया जा रहा है कि लड़के को युवती के घर पर ग्रामीणों ने पकड़ लिया था. पहले उसकी पिटाई की गई फिर अर्धनग्न कर उसके हाथ पैर बांधे और डंडे से उल्टा लटकार पूरे गांव में घुमाया गया. नाबालिग पुरैनी थाना इलाके के मकदमपुर गांव का बताया जा है.
प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने रविवार की सुबह पकड़ा गया था फिर सोमवार को गांव की पंचायात बैठी यहां दोनों को बुलाया गया और शादी पर सहमती बनी. मंगलवार को दोनों की शादी गांव के ही एक मंदिर में करवा दी गई. इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बताया जा रहा कि युवती विधवा है और दो बच्चों की मां है. उसके पति को नशे की लत थी और उसने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी. इस मामले पर पुलिस का कहना है उन्हें अब तक उन्हें किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर एक्शन लिया जाएगा.