मोदी का नाम लिया और बदमाशों ने छात्र को किया अधमरा, रोड में बेरहमी से पिटाई

पढ़े पूरी खबर

Update: 2026-07-31 04:37 GMT

बेंगलुरु। जलाहल्ली इलाके में एक 19 साल के नीट प्रोटेस्टर औ छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. यह घटना 28 जुलाई 2026 की रात को BEL सर्कल के पास की है. दरअसल, चार नकाबपोश बदमाशों ने एक छात्र को निशाना बनाया. पीड़ित छात्र की शिकायत के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पीड़ित छात्र का नाम अमन दीप सिंह पिता सुरेंद्र सिंह है. अमन दीप सिंह एक छात्र संगठन (AISA) से जुड़े हैं. उन्होंने हाल ही में हुए नीट विरोध प्रदर्शनों में भी हिस्सा लिया था. शिकायत के मुताबिक, 28 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे अमन दीप खाना खाने के बाद टहल रहे थे. वे जलाहल्ली में BEL सर्कल सर्विस रोड से MES रोड की तरफ जा रहे थे. अमन उस समय फोन पर बात कर रहे थे. इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार अनजान लोग वहां पहुंचे. इन सभी ने अपने चेहरों पर मास्क लगा रखा था जिससे उन्हें पहचाना न जा सके.

अमन दीप का आरोप है कि उन नकाबपोश लोगों ने पहले उन्हें रोका. फिर आपस में बात करके यह पक्का किया कि क्या यह वही अमन दीप सिंह हैं जो छात्र संगठन से जुड़े हैं. जब उन्हें यकीन हो गया, तो हमलावरों ने अमन दीप को गालियां देना शुरू कर दिया. पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने उनसे राजनीतिक रूप से जुड़ा एक सीधा सवाल पूछा. उन्होंने कहा, 'अबे साले, क्या तू चाहता है कि प्रधानमंत्री मोदी इस्तीफा दें?' सवाल पूछने के तुरंत बाद, उन लोगों ने अमन दीप पर हमला कर दिया. हमलावरों के पास लकड़ी का एक मोटा लट्ठा था, जिससे उन्होंने अमन दीप के दाहिने पैर पर जोर से वार किया. इस हमले के कारण अमन दीप के पैर में गंभीर चोटें आईं. वे वहीं गिर गए. वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी अपनी बाइकों पर बैठकर मौके से फरार हो गए.

इस घटना के बाद पीड़ित छात्र ने तुरंत जलाहल्ली पुलिस स्टेशन जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने अमन दीप के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और FIR तैयार कर ली है. पुलिस का कहना है कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि उन मोटरसाइकिलों के नंबर और हमलावरों के हुलिए का पता लगाया जा सके. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस हमले के पीछे क्या वजह थी. क्या यह वाकई छात्र के विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने से जुड़ा है. फिलहाल, आरोपियों की तलाश जारी है.


Tags:    

Similar News