इंटरनेट पर प्यार का जाल! ठग गिरफ्तार, लड़कियों से दोस्ती कर फंसाता, महिला डॉक्टर ने भिजवाया जेल

महिला डॉक्टर से धोखाधड़ी करनी भारी पड़ जाएगी।

Update: 2024-03-02 11:47 GMT

सांकेतिक तस्वीर

गोरखपुर: ऑनलाइन एप और वेबसाइट के जरिए लड़कियों से दोस्ती फिर उनसे शादी की बात करके धोखाधड़ी करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि एक केस में पुलिस को बड़ी सफलता भी मिली है। पुलिस ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक ऐसे ही शख्स को गोरखपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने वाला शख्स खुद को बड़े राजनेता से नजदीकी और खुद को फैशन डिजाइनर बताकर शादी वाली वेबसाइट पर लड़कियों से दोस्ती करता था। वहीं से शादी को लेकर बात शुरू होती थी और फिर उनसे लाखों रुपये भी ठगता था, लेकिन इस ठग को नहीं पता था कि महिला डॉक्टर से धोखाधड़ी करनी भारी पड़ जाएगी। अब इसे ठग की खराब किस्मत कहें या कुछ और। ठग ने शादी वाली साइट से महिला डॉक्टर से दोस्ती कर ली। इसके बाद उससे शादी का प्रस्ताव भेजकर उससे 19 लाख रुपये भी हड़प लिए। महिला डॉक्टर को जब धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो उसने केस दर्ज करा दिया। इसके बाद पुलिस ने धोखेबाज को गिरफ्तार कर लिया।
Full View
पूरा मामला कैम्पियरगंज क्षेत्र का है। यहां सरकारी अस्पताल पर तैनात एक महिला डॉक्टर से जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से कानपुर के अनुभव तिवारी से मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों ने अपने नंबर पर एक-दूसरे को दे दिए। उनके बीच बातचीत शुरू हो गई। बातचीत के दौरान अनुभव ने खुद को कान्हा टेक्सटाइल कंपनी का मालिक बताया था। महिला डॉक्टर का कहना है कि सात दिसंबर को वह मुझसे मिलने के लिए गोरखपुर आया था। यहां अनुभव ने अपनी मीठी-मीठी बातों से उलझा लिया। फिर दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला चलता रहा। शादी की बात करके वह झांसा देता था। किसी न किसी बहाने से मुझसे रुपये मांगने शुरू कर दिए। महिला डॉक्टर ने बताया कि युवक ने धीरे-धीरे 19 लाख रुपये हड़प लिए।
Full View
इतना ही नहीं युवक ने महिला डॉक्टर के पैन व आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर लोन भी ले लिया। इसके बाद महिला डॉक्टर ने कैम्पियरगंज पुलिस में धोखाधड़ी की शिकायत की। महिला डॉक्टर ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि मेट्रिमोनियल साइट जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से कानपुर नगर के कल्याणपुर, 103 मकड़ी खेड़ा निवासी अनुभव तिवारी पुत्र ओमप्रकाश तिवारी उर्फ नन्हे लाल तिवारी से उनका संपर्क हुआ था। युवक ने उससे शादी करने की बात कही थी, लेकिन वह धीरे-धीरे उससे रुपये ऐंठने लगा। युवक ने करीब 19 लाख रुपये उससे हड़प लिए। इसके बाद उसे धोखाधड़ी की जानकारी हुई। महिला की तहरीर के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने कानपुर के रहने वाले युवक अनुभव तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Full View
पुलिस गिरफ्तार में धोखाधड़ी करने वाले युवक ने बताया कि वह शादी के नाम पर पहले भी कई लड़कियों से रुपये हड़प चुका है। युवक ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपना जुर्म भी कबूला है। उसने बताया कि उसके शादी डॉट काम वाली साइट पर कई फर्जी अकाउंट बने हैं। इसी के जरिए उसने मुंबई की एक युवती से करीब 50 लाख रुपये ठगे थे। पहले किसी लड़की ने कभी उसकी शिकायत नहीं की इसलिए उसके हौसले बुलंद होते चले गए।
Full View
Tags:    

Similar News