मंदिर जाते वक्त नाले में डूबने से तीन बच्चियों की मौत, परिजन सदमें में

परिजन सदमें में

Update: 2025-10-03 18:21 GMT
Una. ऊना। बल्ह पंचायत के गांव परनोलियां सन्हाल में दो घरों में मातम पसर गया। एक दुखदायी घटना में गांव की तीन बच्चियां नाले के गहरे पानी में डूबने से मौत का ग्रास बन गई। घर से मंदिर माथा टेकने निकली तीनों बच्चियां रास्ते में पड़ते नाले में नहाने उतरी, लेकिन गहरे पानी में डूब जाने से तीनों की दुखद मृत्यु हो गई। तीनों मृतक बच्चियां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक सन्हाल की छात्राएं थीं। मृतका कोमल (12) सातवीं कक्षा की छात्रां थी तो वहीं सोनाक्षी व खुशी (14) नवमीं कक्षा में पढ़ रही थी। इनमें कोमल व सोनाक्षी दोनों सगी बहने थी। कोमल व सोनाक्षी के पिता अजय कुमार लुधियाणा में प्राइवेट नौकरी करते हंै तथा मूलत लिदकोट के निवासी है। अजय सन्हाल गांव में अपनी पत्नी व चार बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रहा था। अजय की बड़ी बेटी जमा एक कक्षा की छात्रा हैं।

वहीं छोटा बेटा पांचवीं कक्षा में पढ़ता है। कोमल व सोनाक्षी घर में सबकी लाडली थी। वहीं दूसरी तरफ मंजीत सिंह के दो बच्चों में खुशी छोटी थी। जबकि उनका बड़ा बेटा दसवीं कक्षा में पढ़ता है। तीनों बच्चियां घर से मंदिर माथा टेकने निकली थी, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। तीनों गहरे नाले में नहाने उतर गई और इसमें डूबने से मौत का शिकार बन गई। इससे पहले ब्रह्मौति सतलुज नदी में दो युवकों की नहाते समय डूबने से दुखद मृत्यु हो गई थी। ऊना के ही सोहारी गांव में दो बच्चों की खडड में गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई थी। इसके अलावा
गोविंदसागर
झील में रायपुर मैदान में सात पंजाबी युवक नहाते समय झील के गहरे पानी में डूब गए थे। जिससे उनकी मौत हो गई थी। विधायक विवेक शर्मा, एसडीएम सौनू गोयल व जिला परिषद सदस्य कृष्णपाल शर्मा ने पीडि़त परिवारों के प्रति संवेनाएं जताई एसएचओ रोहित चौधरी ने कहा कि बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि नाले में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हुई है।
Tags:    

Similar News