गोदाम हादसे के जिम्मेदार तीन आरोपी गिरफ्तार, CM के निर्देश पर जांच जारी
ब्रेकिंग
बंगाल। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ताराताला इलाके में बुधवार को तीन मंजिला निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से करीब पांच लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में 20 से ज्यादा मजदूर घायल बताए जा रहे हैं. इसके बाद सेना, नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF), स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF), पुलिस और फायर सर्विस की मदद से बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. अब जांच के एसआईटी का गठन किया गया है.
मलबे के नीचे कई और लोगों के दबे होने की आशंका है. बचावकर्मी तेजी से काम में लगे हुए हैं. हादसे के बाद का माहौल बड़ा ही दर्दनाक था. बिल्डिंग गिरने के बाद मुड़े हुए स्टील और गिरे हुए कंक्रीट के नीचे से मदद के लिए पुकार सुनाई दे रही थी, जिससे उम्मीद जगी कि और भी मजदूर जिंदा मिल सकते हैं. कोलकाता के एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम) के औपचारिक आदेश के बाद, तारातला बिल्डिंग गिरने की घटना की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम यानी एसआईटी का गठन किया गया है. तारातला पुलिस स्टेशन में 24 जून, 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 105, 110 और 3(5) के तहत दर्ज इस मामले को डिटेक्टिव डिपार्टमेंट को सौंप दिया गया है. एसआईटी की अगुवाई कोलकाता के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस करेंगे और इसमें डिटेक्टिव डिपार्टमेंट और तारातला पुलिस स्टेशन के अधिकारी शामिल होंगे. डिटेक्टिव डिपार्टमेंट के इंस्पेक्टर हीराक दलापति को इस मामले का नया इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर (IO) नियुक्त किया गया है.
टीम को घटना की पूरी जांच करने का काम सौंपा गया है और वे नियमित रूप से सीनियर पुलिस अधिकारियों को जांच की प्रगति के बारे में रिपोर्ट देंगे. अब तक 20 से ज्यादा मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पतालों में पहुंचाया गया, जिनमें से कई की हालत गंभीर है. बचाव दल उन लोगों की तलाश कर रहे हैं, जिनके मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है.