सुर्ख़ियों में है Kovid Kapoor नाम का ये शख्स! जानें पूरा मामला

Update: 2022-01-07 06:54 GMT

नई दिल्ली: चीन के वुहान शहर से पूरी दुनिया में फैले COVID-19 यानी कोरोना वायरस ने हर किसी की जिंदगी पर प्रभाव डाला है। कोई इस महामारी से संक्रमित हुआ, किसी ने अपनों को खोया तो मंदी के कारण किसी की नौकरी चली गई। हालांकि इस महमारी से मिलता-जुलता नाम वाले एक शख्स की परेशानी कुछ और ही है। उनकी परेशानी सुनकर आपको हंसी भी आ सकती है।

शख्स ने ट्वीट कर अपनी परेशानी जाहिर की है। उन्होंने लिखा, ''COVID के बाद पहली बार भारत से बाहर गया। मेरे नाम से लोगों का एक समूह मिला। भविष्य की विदेश यात्राएं मजेदार रहने वाली हैं!''
उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में लिखा, ''जो लोग सोच रहे हैं कि मेरे नाम का वास्तव में क्या अर्थ है, उनहें बाता दूं - इसका अर्थ है विद्वान। इस शब्द का जिक्र हनुमान चालीसा में आता है। इसके अलावा इसका उच्चारण कोविद है ना कि कोविड।''
आपको बता दें कि शख्स का नाम Kovid Kapoor है।


Tags:    

Similar News