यह जनादेश स्वीकार्य नहीं है, बिहार हारने पर प्रियांक खड़गे का बयान

Update: 2025-11-15 01:49 GMT

बिहार। कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों को "अत्यंत आश्चर्यजनक" बताते हुए कहा है कि यह जनादेश उन्हें "स्वीकार्य नहीं है". बिहार चुनाव 2025 में NDA की प्रचंड जीत पर मीडिया से बात करते हुए खड़गे ने कहा, "यह बेहद आश्चर्यजनक है और यह कुछ ऐसा नहीं था जिसकी हमने उम्मीद की थी.

चूंकि फैसला आ चुका है, इसलिए हमें देखना होगा कि क्या हुआ और इसके क्या कारण रहे." उन्होंने आगे कहा,"निश्चित रूप से अप्रत्याशित और अत्यंत आश्चर्यजनक. मैं इस जनादेश को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हूं. जीतना और हारना तो हमेशा होता है, लेकिन इस तरह का फैसला स्वीकार्य नहीं है. हमने टिकट देने से पहले अपनी जमीनी हकीकत की जाँच की थी. यह पूरी बात जनता का जनादेश नहीं है."

बिहार चुनाव के नतीजों पर AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा, "...मैं बिहार की सीमांचल की जनता का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने हमें भारी संख्या में वोट दिया और हमने 5 सीटों पर जीत हासिल की...हमने महागठबंधन से भी कहा था था कि हमें साथ लें जिससे धर्मनिरपेक्ष वोट बंटे नहीं और हम मिलकर भाजपा को हराएं...महागठबंधन के नेताओं में घमंड है, जिसके कारण इनका सूपड़ा साफ हो गया. बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना पूरी हो चुकी है और तस्वीर साफ़ है कि बीजेपी नेतृत्व वाला एनडीए बहुमत नहीं, बल्कि प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौट आया है. 243 में से 202 सीटें जीतकर गठबंधन ने विपक्ष को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया.राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार एक बार फिर सत्ता में वापसी करने जा रहे हैं. इस चुनाव में विपक्ष महागठबंधन अपने मजबूत गढ़ों में भी हार गया, यहां तक कि RJD का पारंपरिक सीटों पर भी प्रभाव फीका पड़ गया. बीजेपी 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.

Tags:    

Similar News

null