दो बंद घरों को चोरों ने बनाया निशाना

Update: 2024-02-25 08:40 GMT
पटना। राजीव नगर थाना क्षेत्र में चोरों ने दो घर को निशाना बनाया। चोरों ने बंद घर का ताला काट कर ये चोरी की है। चोरों ने घर में रखे कैश और गहनों की चोरी कर ली है। चोरी का पता तब चला जब घर के मालिक घर पहुंचे। जिसके बाद राजीव नगर थाना की पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज को खंगाल रही है, जिससे चोरों का पता चल सके। पहला मामला पटना के राजीव नगर रोड नंबर 23 में रहने वाले सोनू कुमार का है। सोनू कुमार मूलरूप से पश्चिम चंपारण के रामनगर हरिनगर के रहने वाले हैं। सोनू पूरे परिवार के साथ मां के श्राद्धकर्म में भाग लेने के लिए गांव गए थे।
शातिरों ने उनके फ्लैट का ताला तोड़कर कैश, ज्वेलरी और कुछ महंगे सामान की चोरी कर ली। शातिरों ने करीब 21 हजार के गहने और 33 हजार नगद की चोरी की है। सोनू के लिखित बयान पर राजीव नगर थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दूसरा मामला राजीव नगर थाना क्षेत्र के नालंदा कालोनी स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाले लालमोहन दास का है। लालमोहन दास मूलरूप से हुगली के रहने वाले हैं। लालमोहन इलाज कराने के लिए कोलकाता गए हुए थे। इधर शातिरों ने उनके फ्लैट का ताला तोड़ दिया और उनके घर से सोने की अंगूठी, चेन, पायल और 12 हजार नगद की चोरी कर ली। राजीव नगर थाने की पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
 
Tags:    

Similar News