चोरों ने कैमरा बंद कर दो दुकानों में की चोरी

छग

Update: 2025-08-07 04:23 GMT

गंडई पंडरिया. नगर सहित आसपास क्षेत्र में चोरी की लगातार घटना सामने आ रही है. चोर गिरोह द्वारा सूने घरों व दुकानों को निशाना बना कर चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. बीती रात को गंडई के स्टेट हाइवे मार्ग में स्थित जायसवाल काम्प्लेक्स में अज्ञात चोरों द्वारा मौके पर लगे पोल के बिजली व सीसीटीवी का कनेक्शन कट कर दो दुकानों का ताला तोड़ चोरी करने का मामला सामने आया है. मुख्य मार्ग के दुकानों में हुई चोरी की घटना से पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात को जायसवाल काम्प्लेक्स के कृषि कल्याण केंद्र का ताला तोड़ कर अंदर घुसे और गल्ला में रखे 16 हजार रुपए नगदी रकम और बाजू के दुकान जीके इलेक्ट्रॉनिक से 1 हजार रुपए चोरी कर फरार हो गए.

घटना के बाद बुधवार सुबह दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो पता चला कि अज्ञात चोर ने सबसे पहले दुकान के सामने लगे विद्युत के कनेक्शन को काटा फिर कृषि कल्याण केंद्र में लगे सीसी टीवी कैमरे को अपना निशाना बनाया. चोरी की हरकत रात 12 बजे तक कैमरे में कैद हुई है. कनेक्शन कट होने के बाद की घटना का फुटेज नहीं मिल पाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी.


Tags:    

Similar News

null