महज 12 मिनट में चोर का कारनामा, घटना सी.सी.टी.वी. में कैद

बड़ी खबर

Update: 2023-10-08 18:25 GMT
पंजाब। शहर में चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि सरेआम वारदातों को अंजाम दे जाते हैं। ऐसा ही एक मामला लुधियाना स्थित इलाका न्यू करतार नगर से सामने आया है। जहां चोर ने सुबह-सुबह ही एक घर को निशाना बनाया। घटना लगभग 4.44 की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सुबह घर के दंपति सैर करने के लिए निकले तो पीछे चोर ने घर में हाथ साफ कर लिया। इस दौरान उनकी बुजुर्ग मां औ 10 वर्षीय बेटा घर पर अलग-अलग कमरे में सो रहे थे। पीड़ित दंपति ने चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी। इस दौरान संदीप गर्ग ने अपने बयान में बताया कि जब वह सैर करके घर लौटे।
घर के अंदर दाखिल होने पर उनके होश उड़ गए। कमरे में दराज खुले पाए गए। दराज में से 40 हजार रुपए चोरी हो गए। चोर ने इस घटना को महज 12 मिनट में अंजाम दिया। चोरी की हरकत घर में लगे सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई है। वारदात को अंजाम देते हुए चोर घर से तकरीबन 55 हजार रुपए चुरा ले गया। पीड़ित ने बताया कि चोर उसके बेटे की गुल्लक भी ले गया जिसमें 17 हजार के करीब पैसे जमा कर रखे थे। इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं लोगों में रोष पाया जा रहा है कि चोर बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्हें किसी का भी डर नहीं है। सी.सी.टी.वी. लगने होने के बावजूद चोरों के हौंसले बुलंद हैं। पुलिस पीड़ित दंपित के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Tags:    

Similar News