महिला की हत्या से हड़कंप, कपड़े अस्त व्यस्त होने से दुष्कर्म की भी आशंंका

पैरोल पर छूटी थी.

Update: 2024-09-27 10:34 GMT
हमीरपुर: यूपी के हमीरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां जानलेवा हमले के मामले में पैरोल पर छूटी तलाकशुदा महिला की गला घोटकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर सीओ और एएसपी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। मृतका के साथ दुष्कर्म की भी आशंका है।
ये घटना जरिया थाना क्षेत्र के सरीला नगर का है। यहां के गुरुदेवपुरा के रहने वाले राम प्रसाद की 40 साल की बेटी सावित्री यादव का पति से तलाक हो चुका था। जिसके बाद वह पिता के पैतृक आवास में रह रही थी। उसकी ससुराल महोबा के चरखारी क्षेत्र में करेहरा सूपा गांव में थी। सावित्री का कोई भाई नहीं था। माता-पिता की मौत हो चुकी है। गुरुवार देर शाम सावित्री का चचेरा भाई रघुवीर उसे खाना देने पहुंचा तो उसका शव कमरे में चारपाई पर पड़ा था। नाक से खून बह रहा था और गले में कपड़े का फंदा कसा था।
रघुवीर की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ सीओ घनश्याम सिंह और एएसपी अनूप कुमार गुप्ता, फॉरेंसिक व डॉग स्क्वाड टीम पहुंची। सीओ घनश्याम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की गला घोंटकर हत्या की बात सामने आ रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। दुष्कर्म की जांच के लिए स्लाइड बनाई गई है।
पुलिस ने बताया कि सावित्री हत्या के प्रयास के मामले में सजा काटने के बाद पैरोल पर थी। उसने एक व्यक्ति और प्रेमी पर गोली चलाई थी, जिसमें उसे दोषी ठहराया गया था। वह तीन महीने पहले पैरोल पर रिहा हुई थी।
Tags:    

Similar News

-->