ताजमहल पहुंचे पर्यटकों में मची भगदड़, बेकाबू हुआ घोड़ा

वीडियो

Update: 2024-04-28 12:15 GMT

यूपी। सोशल मीडिया पर एक घोड़े का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में घोड़ा दौड़ लगाते हुए नजर आ रहा है। घोड़े के पीछे उसका मालिक भी भाग रहा है, लेकिन घोड़े की रफ्तार के चलते उसका मालिक उसे पकड़ नहीं पाता है।

घोड़ा दौड़ते हुए ताजमहल पश्चिमी गेट के बैरियर तोड़ता हुआ प्रवेश द्वार तक पहुंच जाता है। घोड़े को दौड़ता देख पपर्यटकों में भगदड़ मच गई। हालांकि एक पर्यटक ने घोड़े की लगाम पकड़कर उसे काबू में किया और घोड़े को उसके मालिक को सौंप दिया। घोड़े के मालिक ने बताया कि घोड़ा सजधजकर तैयार खड़ा था, अचानक से बिदक गया और दौड़ने लगा। उधर एएसआई के अधिकारियों का कहना है कि गेट तक बेकाबू घोड़ा कैसे पहुंच गया, इसकी जांच होगी।।

शनिवार को दोहपर लगभग एक बजे पश्चिमी गेट पार्किंग के पास सजा-धजा खड़ा एक घोड़ा अचानक बिदक गया। उसने दौड़ लगानी शुरू कर दी। पहले वह एक रेलिंग से टकराया। उसके बाद उसने ताज सुरक्षा के लगे बैरियर को गिरा दिया। घोह़ा सरपट ताजमहल पश्चिमी गेट की ओर दौड़ने लगा। घोड़े को बेकाबू देखकर पर्यटकों में भगदड़ मच गई। घोड़े के मालिक राकेश भी उसके पीछे दौड़ा लेकिन घोड़े की रफ्तार के आगे वह नहीं भाग सका। घोड़ा चंद मिनटों में दौड़ लगाते हुए ताजमहल पश्चिमी गेट तक पहुंच गया। यहां एक पर्यटक ने घोड़े की लगाम अपने हाथ में पकड़ ली।


Tags:    

Similar News