Punjab. पंजाब। जालंधर स्थित मिलाप चौक में भारी हंगामे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक कार से ई-रिक्शा टकराने के बाद वहां जबरदस्त हंगामा हुआ। यह घटना एक ठेके के पास हुई है जहां ठेके के कर्मियों ने जैसे ही गाड़ी का दरवाजा खोला तो एक ई-रिक्शा सवार हादसे का शिकार हो गया। इस दौरान ई-रिक्शा चालक दरवाजे में लगा और गिर गया। वहीं पीड़ित रिक्शा वाले ने आरोप लगाए हैं कि इस दौरान 2 लोगों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वहीं यह सारी घटना ठेके पर लगे सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई है। कैमरे में दिखाई दे रहा है कि गाड़ी चालकों ने अचानक से दरवाजा खोला तो इस दौरान ई-रिक्शा चालक टकरा गया और उसके साथ मारपीट भी की गई। थाना नं. 4 के जांच अधिकारी ने कहा कि सी.सी.टी.वी. फुटेज चैक करने के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।