मार हो गई बारात में मटन के लिए, चढ़ा दुल्हन का पारा, फिर हुआ ये...

बारात बिना दुल्हन के लौट गई।

Update: 2024-07-18 05:29 GMT

सांकेतिक तस्वीर

हजारीबाग: एक बारात में मटन के लिए हंगामा खड़ा हो गया। बारातियों ने दुल्हन पक्ष के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों तरफ से जमकर हाथापाई हुई। इसी दौरान बारात से दूल्हा कहीं चला गया। अपनी शादी में हंगामा देख दुल्हन ने एक बड़ा कदम उठाया। उसने शादी से इनकार कर दिया। इस फैसले का सपोर्ट उसके मां-बाप ने भी किया। यह झारखंड के हजारीबाग जिले की घटना है।
जानकारी के मुताबिक, चौपारण प्रखंड गोविंदपुरटांड़ गांव में एक शादी समारोह में मटन खाने को लेकर बारातियों ने हंगामा किया। इस दौरान बाराती और दुल्हन पक्ष में जमकर मारपीट हुई। कुछ बाराती दूल्हे को साथ लेकर चले गए। हालांकि बाद में दूल्हा शादी के लिए तैयार हुआ, लेकिन दुल्हन ने इनकार कर दिया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई।
गोविंदपुरटांड़ गांव में प्रहलाद गिरी की बेटी की शादी कोडरमा जिले के गवनपुर कांको निवासी रामकृत गिरी के बेटे से तय हुई थी। मंगलवार की रात्रि बारात गोविंदपुरटांड़ पहुंची। जयमाला के बाद बाराती भोजन करने बैठ गए। भोजन के दौरान मटन देने में देरी हो गई। इसी को लेकर विवाद खड़ा हुआ। कन्या के माता-पिता भी अपनी बेटी के फैसले के साथ दिखे। अंतत: बारात बिना दुल्हन के लौट गई।
रांची के डोरंडा इलाके की रहने वाली एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर मंदिर ले जाकर शादी किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में राहुल सिंह नामक युवक के खिलाफ डोरंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
नाबालिग के परिजन ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उनके भाई ने ई रिक्शा चलाने के लिए राहुल को दिया था। इस वजह से वह घर भी आया जाया करता था। पिछले दिनों, 14 जुलाई की सुबह पांच वह पानी पीने के बहाने घर घुसा। उनकी भतीजी को अगवा कर अपने साथ एक मंदिर ले गया। उसके मांग में सिंदूर भरकर उसे लेकर फरार हो गया।
जानकारी मिलने के बाद परिजन थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। साथ ही नाबालिग की जल्द से जल्द पता लगाने का अनुरोध किया। वहीं केस दर्ज होने के बाद पुलिस नाबालिग लड़की की खोजबीन में जुट गई है।
Tags:    

Similar News

-->