Delhi दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद प्रशासन और संबंधित एजेंसियां सक्रिय हो गईं। मौके पर राहत और बचाव से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर निगरानी की गई।
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि दिल्ली सरकार, दिल्ली नगर निगम और सभी संबंधित एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की घटना सामने आने पर उसका तुरंत संज्ञान लिया जाता है।
प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "सत्य निकेतन में जो हुआ वह दुखद है। ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। जो भी इसके लिए जिम्मेदार होंगे, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इमारत की स्थिति और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि इमारत गिरने के पीछे क्या वजह रही और क्या निर्माण से जुड़े नियमों की अनदेखी की गई थी।
अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में जर्जर और असुरक्षित इमारतों को लेकर समय-समय पर निरीक्षण अभियान चलाए जाते हैं। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए जाते हैं। सत्य निकेतन जैसी घटनाओं के बाद एक बार फिर पुराने और कमजोर भवनों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन की ओर से मामले की विस्तृत जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tags: