नेता और थाना प्रभारी के बीच हुई झड़प, देखें VIDEO...

जानिए क्या है पूरा मामला

Update: 2024-04-27 18:30 GMT
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां भाजपा शहर अध्यक्ष प्रभात साहू और गौरीघाट थाना प्रभारी के बीच विवाद हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता गौरीघाट थाना पहुंच गए। बताया जा रहा है कि पुण्य सलिला मां नर्मदा के तट पर आए दिन लगने वाले जाम के चलते दोनों के बीच गहमा-गहमी हो गई थी। प्रभात साहू ने थाना प्रभारी पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया है।
आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाइश दी लेकिन बीजेपी नेता पुलिसकर्मी पर कार्रवाई करने की मांग करते रहे। उन्होंने कहा कि इस मामले में DIG और IG को बता दिया है, कार्रवाई करेंगे। बीजेपी के शहर अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि व्यवस्था नहीं सुधरी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वहीं पुलिस अधिकारियों ने एक सप्ताह में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है।
बता दें कि नर्मदा दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के चलते आए दिन जाम के हालात बनते हैं। भाजपा के शहर अध्यक्ष प्रभात साहू ने जाम की स्थिति के लिए जिम्मेदारों पर आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि कई बार जानकारी देने के बावजूद भी व्यवस्था सुधारने की कोई पहल नहीं की गई है।
Tags: