Delhi दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम में बदलाव की संभावना जताया है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है और गर्मी से राहत मिल सकती है।
इसके अलावा, पश्चिमी और दक्षिणी भारत में भी बारिश का जारी रह सकता है। महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटका, तमिलनाडु, और केरल जैसे राज्यों में बारिश की संभावना है।भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दिल्ली में अगले दो से तीन दिन तक बारिश हो सकती है।