युवक ने खेत में जाकर कीटनाशक पदार्थ पीया

बड़ी खबर

Update: 2023-08-23 09:59 GMT
सिरोही। पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी एक युवक ने सोमवार सुबह खेत में जाकर कीटनाशक पी लिया। युवक के मुंह से झाग निकलने पर परिजन उसे इलाज के लिए सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले गए. युवक का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार बसंतगढ़ निवासी जोगाराम ने बताया कि उसका पुत्र संजय (20) सुबह खेत पर जाने का कहकर घर से निकला था। कुछ देर बाद जब वह खेत से घर लौटा तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था और उसकी तबीयत खराब थी। संजय से पूछने पर उसने बताया कि उसने कीटनाशक खा लिया है।
यह सुनकर परिजन उसे सिरोही अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि अगर 10 मिनट की भी देरी हो जाती तो उसे बचाना बहुत मुश्किल था। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद थोड़ा होश आने पर डॉक्टर ने उन्हें आईसीयू वार्ड में भर्ती करने के साथ ही उनका इलाज शुरू कर दिया है। संजय ने खेत में छिड़का हुआ कीटनाशक पी लिया। बसंतगढ़ से सिरोही पहुंचने में करीब डेढ़ घंटा लग गया। इस दौरान उनके शरीर में काफी जहर फैल गया था. इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि उन्हें 24 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा।
Tags:    

Similar News