युवक कुत्तों जैसी हरकतें करने लगा...परिजन हैरान

आवाज बदली.

Update: 2025-12-23 02:40 GMT
अलीगढ़: अलीगढ़ में एक युवक को आवारा कुत्ते ने काट लिया। करीब 5-6 घंटे बाद युवक ऐसी हरकतें करने लगा, जिसे देखकर लोगों की हालत खराब हो गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कोई उस युवक के पास जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था।
युवक कुत्तों जैसी हरकतें कर रहा था। जीभ बाहर निकालकर वो लोगों को काटने के लिए दौड़ रहा था। थोड़ी देर बाद बड़ी मुश्किल से कुछ लोगों ने उस युवक को जानवरों की तरह पकड़ा और जबरन चारपाई से बांध दिया।
हालत गंभीर होने पर युवक के घरवाले उसे खैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए। यहां पहुंचते-पहुंचते वह कुत्तों की तरह भौंकने भी लगा। डॉक्टरों ने युवक की नाजुक हालत देखते हुए दिल्ली के हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। मामला खैर तहसील के उटवारा गांव का है।
रामकुमार (23) उटवारा गांव में रहने वाले विजयपाल का बेटा है। 20 दिसंबर की शाम करीब 6:30 बजे वह गांव में घूम रहा था, तभी उसके पैर में एक आवारा कुत्ते ने काट लिया। घर लौटने पर यह बात उसने घरवालों को बताई। इस पर घरवालों ने घाव धो दिया। फिर गांव में प्रचलित तौर-तरीके के हिसाब से उसके घाव पर मिर्च लगा दी। इसके बाद रामकुमार घर पर ही रहा।
पिता विजयपाल ने बताया- 20 दिसंबर की रात करीब 9 बजे तक बेटा पूरी तरह सामान्य था। उसने खाना भी खाया। लेकिन, रात करीब 11 बजे से अचानक उसका व्यवहार बदलने लगा।
मुझसे कहने लगा कि पापा बेचैनी हो रही। हमें लगा कि ठंड की वजह से ऐसा हो रहा होगा। लेकिन, कुछ देर बाद ही वो शरीर में जगह-जगह खुजली करने लगा। कुछ देर बाद कुत्तों की तरह आवाजें निकालने लगा।
जीभ बाहर निकालकर लोगों को सूंघने लगा। कोई उसे पकड़ता, तो उसे काटने की कोशिश करने लगता। वो हम लोगों, यानी घर के लोगों को भी काटने की कोशिश कर रहा था।
Tags:    

Similar News

null