महिला ने उछलकर लड़की को लात मारी, वीडियो देख सोशल मीडिया पर लोगों ने काटा बवाल
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो अब सिर्फ सफर का जरिया नहीं रही, बल्कि आए दिन वायरल कंटेंट का हॉटस्पॉट बनती जा रही है. कभी यात्रियों के बीच झगड़े, कभी अचानक डांस परफॉर्मेंस, तो कभी अजीबोगरीब हरकतें.मेट्रो में सफर करने वालों को हर बार कुछ नया देखने को मिल ही जाता है.
अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपनी ही दोस्त को मेट्रो कोच से लात मारकर बाहर निकालती नजर आ रही है. यह वीडियो ऐसे समय पर सामने आया है, जब कुछ दिन पहले ही दिल्ली मेट्रो में दो महिलाओं के बाल खींचते हुए झगड़े का वीडियो वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए पोज देती है. इसके बाद वह सिर घुमाकर अपनी दोस्त की ओर इशारा करती है, जो जंपसूट पहने मेट्रो के दरवाजे के पास खड़ी होती है.
अचानक महिला कोच की रेलिंग से लटकी स्ट्रैप पकड़ती है और झूले की तरह अपने पैर आगे बढ़ाकर दोस्त को हल्की लेकिन साफ तौर पर धक्का देती है. उसी पल मेट्रो के दरवाजे खुल जाते हैं और दूसरी महिला लड़खड़ाते हुए बाहर गिर जाती है.
हालांकि कुछ सेकंड बाद वह फिर वापस कोच में आ जाती है और दोनों एक-दूसरे को हंसते हुए थप्पड़ मारती नजर आती हैं. इससे साफ होता है कि दोनों दोस्त थीं और यह सब मजाक या स्क्रिप्टेड हरकत हो सकती है.
वीडियो वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगीं. कई यूज़र्स ने इसे खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना बताया.एक यूज़र ने लिखा कि भले ही यह स्क्रिप्टेड हो, लेकिन इनका सिविक सेंस इनके स्तर को दिखाता है.वहीं एक अन्य यूज़र ने सीधा सवाल पूछा- क्या दिल्ली मेट्रो इन पर फाइन लगाएगा.