महिला ने 'खत्म' की जिंदगी, एक नहीं बल्कि तीन-तीन शादी रचाई, फिर भी...

पुलिस पति और उसके घर वालों से पूछताछ कर रही है।

Update: 2024-07-02 11:03 GMT

सांकेतिक तस्वीर

झांसी: यूपी के झांसी से एक हैरान-परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने पति और ससुराल वालों का प्यार पाने के लिए एक नहीं बल्कि तीन-तीन शादी की, लेकिन इसके बाद भी उसे कहीं खुशी नहीं मिली। अंत में महिला ने दुनिया छोड़ दी। हालांकि मायके वालों का आरोप है कि उसकी बेटी को पति और उसके ससुराल वालों ने टॉयलेट क्लीनर पिलाकर मार डाला है। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति उससे मारपीट करता था और रुपयों की डिमांड करता था। पिटाई के दौरान उसे जबरन टॉयलेट क्लीनर पिला दिया गया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस पति और उसके घर वालों से पूछताछ
कर रही है।
जानकारी के अनुसार ओरछा गेट मोहल्ले की रहने वाली दुर्गा देवी का उन्नाव गेट मोहल्ले के राहुल नाम के युवक से शादी हुई थी। आरोप है कि 18 जून को घर पर पति से झगड़ा होने के बाद ससुराल वालों ने दुर्गा देवी को जबरन टॉयलेट क्लीनर पिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत खराब होने के बाद से महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के घर वालों का आरोप है कि पति उसे पैसों के लिए अक्सर मारता-पीटता था। आरोप है कि पति राहुल साड़ी की दुकान पर काम करता था। वह कर्ज में पूरी तरह से डूबा हुआ है। इसी के चलते अक्सर वह अपनी पत्नी से मायके से रुपये लाने की मांग करता था।
दुर्गा देवी की एक नहीं बल्कि तीन शादी हुई थीं। तीनों की शादी ज्यादा दिन तक नहीं टिकटी। दुर्गा देवी की पहली शादी 11 साल पहले महोबा के चरखारी में हुई थी। शादी के बाद महिला को पता चला कि उसका पति शराबी है। अक्सर शराब पीकर उससे मारपीट करता था। हालांकि इस दौरान उसकी एक बेटी हुई। इसके बाद भी उसका पति नहीं सुधरा तो सामाजिक तौर पर तलाक हो गया। पांच साल पहले मायके वालों ने उसकी शादी दतिया के पठारी गांव में कर दी। यहां महिला का पति इश्क मिजाज था। उसका दूसरी महिला के साथ भी अवैध संबंध था। इसको लेकर ससुराल में रोज झगड़ा होने लगा। एक साल साथ रहने के बाद यहां भी महिला पति से अलग हो गई। 2021 में दुर्गा देवी के घर वालों ने उसकी तीसरी शादी राहुल कोष्टा से कर दी। राहुल की ये दूसरी शादी थी। पहली बीवी से उसका तलाक हो चुका था। राहुल से दुर्गा देवी को दूसरी बेटी हुई। यहां भी दुर्गा देवी की पति के साथ नहीं बनी। राहुल अक्सर उसके साथ मारपीट करके पैसों की डिमांड करता था।
Tags:    

Similar News

-->