ऑनलाइन गेमिंग का जाल...जो हुआ जानकर कांप गए घरवाले

पढ़ें पूरी खबर.

Update: 2025-12-28 04:06 GMT
हैदराबाद: ऑनलाइन गेमिंग की लत और उससे जुड़े आर्थिक नुकसान का दुखद मामला सामने आया है. हैदराबाद के सुरारम इलाके में 24 साल के युवक ने ऑनलाइन गेमिंग में पैसे हारने के बाद आत्महत्या कर ली. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि मृतक युवक फिलहाल बेरोजगार था और इससे पहले एक निजी शैक्षणिक संस्थान में लैब टेक्नीशियन के तौर पर काम कर चुका था. उसका शव रिश्तेदार के घर में लटका मिला है. परिजनों ने उसे घर के एक कमरे में पंखे से लटका देखा, तो उनके होश उड़ गए. घर में चीख-पुकार मच गई. तुरंत मामले की सूचना पुलिस को सूचना दी गई.
जांच के दौरान पुलिस को युवक का मोबाइल फोन मिला, जिसमें एक वीडियो रिकॉर्ड था. वीडियो में युवक ने ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान पैसे गंवाने की बात कही है. हालांकि, उसने यह स्पष्ट नहीं किया कि उसे कितना आर्थिक नुकसान हुआ था. शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह तनाव में था और पैसों की चिंता उसे अंदर ही अंदर तोड़ रही थी.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक किस तरह के ऑनलाइन गेम खेलता था और क्या वह किसी कर्ज या दबाव में था. परिवार के सदस्यों और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है.
Tags:    

Similar News