नई दिल्‍ली। भारत में राफेल की दूसरी खेप पहुंच चुकी है। इसके साथ ही भारत की वायु सेना की ताकत बढ़ गई है। यह राफेल फ्रांस से बिना कहीं रूके भारत पहुंचा है। वायु सेना ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। राफेल फाइटर प्‍लेन की यह खेप जत्‍था फ्रांस से बिना रुके उड़ान भरकर बुधवार को भारत आया। बता दें कि पांच राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप 10 सितंबर को अंबाला एयरबेस पर औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) में शामिल हुई थी।



 


 


Tags: